Chennaiyin FC reach fifth position after defeating Odisha FC

ओडिशा को हराकर पांचवें स्थान पर पहुंचा चेन्नइयन एफसी

गोवा। इस्माइल गोंकालवेस के दो गोल की बदौलत दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी ने बुधवार को ओडिशा एफसी को 2-1 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल तियोगिता की अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल किया।

दोनों टीमों ने अब तक 11 मैच खेले हैं। चेन्नई ने तीन जीत, पांच ड्रा और तीन हार से अब तक 14 अंक जुटाए हैं। दूसरी ओर, ओडिशा की यह सातवीं हार है। उसके खाते में एक जीत और तीन ड्रा से 6 अंक हैं और वह 11 टीमों की तालिका में सबसे नीचे है।

गोंकालवेस ने छह मिनट के अंदर दो गोल करके चेन्नइयन को आगे कर दिया था। उन्होंने पहला गोल 15वें मिनट में किया और फिर 21वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। डिएगो मोर्सियलो ने 61वें मिनट में ओडिशा की तरफ गोल दागा लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद टीम बराबरी का गोल नहीं कर पायी।

छह मिनट के अंतराल में किए गए दो गोल की मदद से चेन्नइयन ने पहले हाफ की समाप्ति तक 2-0 की मजबूत बढ़त ले ली। चेन्नइयन ने लगातार दबाव बनाए रखा और इसी का फायदा उसे मिला।
पहला गोल करने वाले इस्माइल गोंकाल्वेस को इससे पहले भी आठवें मिनट में गोल करने का मौका था लेकिन वह चूक गए थे। पंद्रहवें मिनट में हालांकि उन्होंने कोई गलती नहीं की और गौरव बोरा की गलती का फायदा उठाते हुए उन्होंने जमशेदपुर के गोलकीपर अर्शदीप सिंह को छकाते हुए गोल कर दिया।

गौरव ने 20वें मिनट में एक और गलती की जो उनकी टीम को काफी भारी पड़ी। बाक्स में अनिरुद्ध थापा को गिराने के कारण उनकी टीम के खिलाफ पेनाल्टी मिली। बोरा का फाउल इतना गम्भीर था कि रेफरी ने पेनाल्टी देने में तनिक भी देरी नहीं की। इस पर गोल करते हुए गोंकाल्वेस ने स्कोर 2-0 कर दिया।

यह हाफ चेन्नइयन के लिए इसलिए खास रहा क्योंकि अब तक के 10 मुकाबलों में जो टीम सिर्फ आठ गोल कर पाई थी उसने शुरुआती 21 मिनट में दो गोल करते हुए एक लिहाज से वापसी के संकेत दे दिए हैं। ओडिशा को भी हालांकि गोल अंतर कम करने के लिए 26वें मिनट में अच्छा मौका मिला लेकिन वे चूक गए। लेफ्ट साइड से जेरी एम. द्वारा लिए गए कार्नर पर शुभम सारंगी सही निशाना नहीं लगा सके।

ओडिशा की तरफ से 64वें मिनट में सुपर-सब डिएगो मोर्सियलो ने गोल करते हुए टीम का खाता खोल दिया। डिएगो ने बाक्स के बाहर से शानदार गोल करते हुए ओडिशा को वापसी की राह पर लाकर खड़ा कर दिया। इस गोल में कोल एलेक्सजेंडर ने मदद की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *