Former Delhi wicketkeeper Arjun Gupta tied in marriage

विवाह बंधन में बंधे दिल्ली के पूर्व विकेटकीपर अर्जुन गुप्ता

Former Delhi wicketkeeper Arjun Gupta tied in marriage – दिल्ली के पूर्व विकेटकीपर और क्रैगबज स्पोर्ट्स के संस्थापक अर्जुन गुप्ता दिल्ली की लेखिका लक्षिता मित्तल के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। अर्जुन 2004 से दिल्ली की विभिन्न आयु वर्ग की टीमों से खेले थे और 2017 में सीनियर दिल्ली टीम का हिस्सा थे।

वह क्रैगबज स्पोर्ट्स के संस्थापक हैं जिसने उन्मुक्त चंद, रजत भाटिया, प्रदीप सांगवान और दक्षिण अफ्रीका के एल्बी मोर्कल जैसे क्रिकेटरों का साक्षात्कार किया है। अर्जुन को स्टंप करने वाली लक्षिता एक लेखिका हैं जिन्होंने इंग्लिश में मास्टर्स किया है।

अर्जुन की शादी में उनके स्कूल के क्रिकेट कोच नवीन चोपड़ा, डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा, कई रणजी खिलाड़ी, बीसीसीआई के स्कोरर केके तिवारी, रोशनारा क्लब के सचिव और डीडीसीए के सदस्य शरीक हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *