Sports Ministry

जानिये किन महासंघों को मिलेगी खेल मंत्रालय से मान्यता

नयी दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्रालय बैडमिंटन, हाकी, तैराकी, निशानेबाजी और फुटबाल सहित 27 खेल महासंघों को मान्यता देगा जबकि 13 अन्य महासंघों को इस साल के आखिर तक चुनाव कराने के लिये कहा गया है।

राष्ट्रीय खेल महासंघों यानि एनएसएफ को मान्यता देने का मामला अदालत में लटका हुआ था लेकिन उच्चतम न्यायालय से हरी झंडी मिलने के बाद खेल मंत्रालय ने दिल्ली न्यायालय में हलफनामा पेश करके कहा है कि उसने 27 महासंघों को मान्यता देने का फैसला किया है।

खेल महासंघ, जिन्हें मंत्रालय से मिलेगी मान्यता

  • भारतीय भारोत्तोलन महासंघ
  • भारतीय कुश्ती महासंघ
  • हॉकी इंडिया
  • भारतीय पेंकाक सिलाट महासंघ
  • भारतीय एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस महासंघ
  • भारतीय तलवारबाजी संघ
  • भारतीय तैराकी महासंघ
  • भारतीय साइकिलिंग महासंघ
  • भारतीय वुशू संघ
  • भारतीय कूडो अंतरराष्ट्रीय महासंघ
  • भारतीय जूडो महासंघ
  • भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ
  • भारतीय अत्या पत्या महासंघ
  • भारतीय कयाकिंग ओर कैनोइंग संघ
  • भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ
  • भारतीय टेबल टेनिस महासंघ
  • भारतीय टेनिस कोइट महासंघ
  • भारतीय रस्साकशी महासंघ
  • भारतीय स्क्वाश रैकेट महासंघ
  • भारतीय रोइंग महासंघ
  • भारतीय बास्केटबॉल महासंघ
  • भारतीय खो खो महासंघ
  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ
  • टेन पिंग बाउलिंग
  • भारतीय बैडमिंटन महासंघ
  • भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट महासंघ
  • भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ

खेल महासंघ, जिन्हें दिसंबर तक चुनाव कराने होंगे

  • भारतीय एथलेटिक्स महासंघ
  • भारतीय मुक्केबाजी महासंघ
  • भारतीय गोल्फ यूनियन
  • भारतीय सॉफ्टबॉल संघ
  • भारतीय शूटिंग बॉल महासंघ
  • बॉडी बिल्डर्स महासंघ
  • भारतीय मलखम्ब महासंघ
  • भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ
  • भारतीय रोल बॉल महासंघ
  • भारतीय ब्रिज महासंघ
  • भारतीय साइकिल पोलो महासंघ
  • भारतीय एमेच्योर बेसबॉल महासंघ
  • भारतीय स्कूल खेल महासंघ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *