Delhi Capitals Vs Chennai Super Kings

अक्षर पटेल ने धोनी से चुकाया बदला

क्रिकेट बड़ा दिलचस्प खेल है और इसमें कब क्या हो जाए इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। लेफ्ट आर्म स्पिन आलराउंडर अक्षर पटेल ने ऐसा ही दिलचस्प कारनामा कर दिखाया है। चार साल पहले की बात है। 2016 के आईपीएल में पटेल किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे थे। उनकी टीम का मुकाबला नयी टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स से था।

पंजाब टीम ने उस मैच में 172 रन बनाये थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 19 ओवर की समाप्ति पर 150 रन बना चुकी थी। आखिरी ओवर में पुणे को जीत के लिए 23 रन चाहिए थे और धोनी क्रीज पर थे।

आखिरी ओवर डालने पटेल आये। उनकी पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। अगली गेंद वाइड थी। दूसरी गेंद पर धोनी ने छक्का जड़ दिया। धोनी ने अगली गेंद पर कोई रन नहीं लिया। अब आखिरी तीन गेंदों पर 16 रन की जरूरत थी। धोनी ने आखिरी तीन गेंदों पर चौका, छक्का और छक्का मारकर मैच समाप्त कर दिया।

चार साल बाद 2020 में पटेल दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे हैं और शनिवार को उनकी टीम का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से था। धोनी चेन्नई टीम के कप्तान हैं। इस मुकाबले में दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे और धोनी ने यह ओवर डालने के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा को बुलाया।

पटेल ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का पड़ दिया और तीसरी गेंद को भी छक्के के लिए उड़ा दिया। पटेल ने इन दो छक्कों से मैच का नक्शा बदल दिया। पटेल ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर मैच समाप्त करते हुए जीत दिल्ली की झोली में डाल दी। पटेल के इस कारनामे के बाद तो सोशल मीडिया पर लोगों ने चार साल पुराने उस मैच की याद ताजा करते हुए कह डाला कि पटेल ने धोनी से अपना बदला चुका लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *