Capital Foundation National Award Narendra Dhruv Batra

नरेंद्र ध्रुव बत्रा को कैपिटल फाउंडेशन नेशनल अवार्ड

Capital Foundation National Award for Narendra Dhruv Batra –  भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा को खेलों में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए कैपिटल फाउंडेशन राष्ट्रीय पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है।

प्रसिद्ध न्यायविद जस्टिस कृष्णा अय्यर की 106वीं जयंती के उपलक्ष्य में कैपिटल फाउंडेशन वार्षिक लेक्चर एंड अवार्ड 2020 का आयोजन वर्चुअल रूप से किया गया जिसमें डॉ बत्रा को यह अवार्ड दिया गया। पूर्व हॉकी खिलाड़ी बत्रा 1997 में जम्मू एवं कश्मीर हॉकी संघ का अध्यक्ष बने थे और 2011 तक वह इस पद पर बने रहे थे। वह 2005-2013 के बीच दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के कोषाध्यक्ष भी रहे थे।

डॉ हॉकी इंडिया के अस्तित्व में आने के बाद इसके महासचिव बने और फिर 2014 से 2016 तक उन्होंने इसके अध्यक्ष के रूप में काम किया। डॉ बत्रा नवंबर 2016 में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का नेतृत्व करने वाले पहले और एकमात्र भारतीय बने। वह 2019 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य भी चुने गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *